मेरठ, जनवरी 1 -- मवाना। क्षेत्र में दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हो सके। वायुमंडलीय दबाव और आसमान में बादलों की मोटी चादर छाई रहने के कारण ठंड में और इजाफा हो गया। सुबह से ही मौसम ठंडा बना रहा और ठंडी हवाएं लगातार चलती रहीं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी के प्रकोप के चलते लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए। दिन भर धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के कारण खुले स्थानों पर काम करने वालों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मवाना नगर के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली। दुकानदार और राहगीर ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। मौसम की इस मार का असर आम जनजीवन के साथ-साथ व्यापार, यातायात और शिक्षा व्यवस्था प...