मेरठ, अक्टूबर 3 -- मवाना। नगर में बुधवार देर रात मोहल्ला मुन्नालाल में घरों के बाहर लगे आई लव मोहम्मद पोस्टरों ने पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी पोस्टर हटवाए और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला मवाना बस स्टैंड चौकी क्षेत्र का है। चौकी इंचार्ज मनोज शर्मा की तहरीर पर गुरुवार को पांच लोगों इदरीश, तस्लीम, रिहान, गुलफाम और हारून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रिहान को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी पूनम यादव ने बताया पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस तरह के पोस्टरों से माहौल बिगड़ने की आशंका रहती है, इसलिए तुरंत उन्हें हटवा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.