मेरठ, जनवरी 14 -- मवाना। मवाना चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-2026 का 28 दिसम्बर 2025 से तीन जनवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 31.92 करोड़ सम्बंधित किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। मवाना चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना एवं प्रशासन प्रमोद बालियान ने देते हुए बताया कि मवाना मिल ने पेराई सत्र 2025-26 का गन्ना मूल्य भुगतान की एडवाइज के साथ संबंधित समितियों को भेज दी है। मिल इस वर्ष 12 जनवरी 26 तक कुल 84.69 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि एसएमएस मिलने पर गन्ने की कटाई करें एवं चीनी मिल को साफ ताजा, जड़ पत्ती अगोंला व हरा जूना रहित गन्ने की आपूर्ति करें। खेत में खड़े गन्ने को न डूडे तथा गन्ना निर्धारित हाड़े पर ही चीनी मिल को आपूर्ति करें। क्रय केन्द्रों पर एडवांस गन्ना न डालें। एडवांस गन्ने की मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.