मेरठ, फरवरी 1 -- मवाना। नगर पालिका परिषद मवाना के अधिशासी अधिकारी राजीव जैन शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस दौरान विदाई समारोह का आयोजन हुआ। पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सभासदों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। कहा कि उनके कार्यकाल में नगर में अनेक विकास कार्य हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...