अयोध्या, जनवरी 31 -- मवई,संवाददाता। रुदौली तहसील के मवई ब्लॉक में चल रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को सभी पोलिंग बूथों पर सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। मतदाता अपने नाम की जांच,संशोधन और नए पंजीकरण के लिए केंद्रों पर पहुंचे। बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर मतदाताओं की समस्याएं सुनते और समाधान करते नजर आए। अभियान के दौरान कई मतदाताओं ने शिकायत किया कि उनका नाम मतदाता सूची से कट गया है। वहीं बुजुर्गों और महिलाओं के नाम में उम्र और वर्तनी की त्रुटियां सामने आईं। युवाओं ने बताया कि आवेदन देने के बावजूद उनका नाम अभी तक सूची में नहीं जुड़ा है। 2003 की मतदाता सूची से नाम न मिलने वाले मतदाताओं को राहत देने के लिए स्थानीय स्तर पर ही सुनवाई की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र पचलो,भाग संख्या-15 पर ड्राफ्ट सूची में नामों की कई गड़बड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.