इटावा औरैया, फरवरी 15 -- जसवंतनगर, संवाददाता। भोगनीपुर गंग नहर के किनारे मल्हूपुर गांव के पास रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नहर में एक महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम की मौजूदगी में शव को नहर से बाहर निकलवाया गया और साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में ले लिया। पहचान के प्रयास के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखने हेतु...