नैनीताल, अप्रैल 8 -- नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल स्थित अशोक पार्किंग की क्षमता बढ़ाई जाएगी, इसके लिए करीब 5.50 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। जिसमें एक बार में 110 वाहन पार्क हो सकेंगे। निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा, जिसे दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। नगर पालिका सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में पार्किंग की क्षमता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि पार्किंग में दो मंजिला पार्किंग बननी है। बुधवार से इसका कार्य शुरू किया जाएगा। इसमें दो जगह से एंट्री होगी, जिससे काफी हद तक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। वर्तमान में इस पार्किंग की क्षमता 55 है जो बाद में 110 हो जाएगी। पालिका ने स्थानियों के लिए इसे बनाया था, पर अब स्थानीय लोगों के लिए मैट्रोपोल की निचली तरफ की पार्किंग रहेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.