प्रयागराज, जुलाई 21 -- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 83वां जन्मदिन सोमवार को बालसन चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के पास मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र अंशुमन के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर खड़गे के संघर्ष की चर्चा की। केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रदीप मिश्र ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे शोषितों, वंचितों, किसानों, युवाओं और मजदूरों की आवाज हैं। वे एक बेदाग और निष्पक्ष राजनीतिक जीवन जीते आए हैं। कार्यक्रम में मोहम्मद इरफान, अजेंद्र गौड़, विनय पांडेय, इरशाद उल्ला, राजेंद्र अग्रवाल, रचना पांडेय, अब्दुल कलाम आज़ाद, अरविंद तोमर, दिनेश सोनकर, मुन्नू केसरवानी, राजू केसरवानी, अशोक सिंह, रमेश यादव, शुभम सिंह, श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.