भभुआ, फरवरी 21 -- अधौरा प्रखंड के प्रमुख ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को आवेदन देकर दी जानकारी कहा, मल्टी सिंचाई योजना में नदी की जगह बोरिंग का पानी देने की बनाई जा रही है योजना (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर पहाड़ी पर स्थित अधौरा के प्रखंड प्रमुख विपिन कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम नितिन कुमार सिंह को आवेदन देकर मल्टी विलेज सिंचाई योजना के तहत सोन नदी से पानी दिलवाने की मांग की। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि आजादी के बाद भी अधौरा के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बिहार सरकार के सार्थक प्रयास से अधौरा प्रखंड में सोन नदी से पानी देने के लिए पीएचईडी द्वारा मल्टी विलेज सिंचाई योजना का प्राक्कलन बनाया गया था। लेकिन, बाद में इस योजना को सोन नदी से पानी न देकर बोरिंग द्वारा पानी देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.