बरेली, फरवरी 12 -- अग्निशमन विभाग अब आग बुझाने के साथ ही अन्य आपदाओं में भी मददगार बनेगा। फायर ब्रिगेड के बेड़े में मल्टी डिजास्टर रेस्पांस (एमडीआर) वाहन शामिल हुआ है, जो आग के साथ-साथ मलबे, गहरे गड्ढों और संकरी जगहों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद करेगा। इस वाहन का जूम कैमरा मलबे या दीवारों की दरारों में 18 फीट तक अंदर की स्थिति की स्पष्ट जानकारी दे सकता है। इससे धुएं से भरी इमारत या ढहे भवन में फंसे व्यक्ति या जानवर की सटीक लोकेशन मिल सकेगी। अब तक नाले या गहरे गड्ढे में गिरने जैसी घटनाओं में निजी क्रेन का इंतजार करना पड़ता था। एमडीआर वाहन में लगी इन-बिल्ट हाइड्रोलिक क्रेन से मौके पर ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सकेगा। इसके अलावा वाहन में पावर कटर, कंक्रीट और लोहे काटने के आधुनिक उपकरण, रात में अभियान के लिए हाई-पावर लाइटिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.