नई दिल्ली, फरवरी 10 -- Multibagger Defence Stock: मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems) ने तिमाही नतीजों का ऐलान सोमवार की शाम को किया था। डिफेंस कंपनी के प्रॉफिट में इजाफा हुआ है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 22.88 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में डिफेंस कंपनी का प्रॉफिट 18.24 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर प्रॉफिट में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बता दें, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में डिफेंस कंपनी का प्रॉफिट 30.03 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के रेवन्यू में तेज इजाफा हुआ है। डिफेंस कंपनी का रेवन्यू 252 करोड़ रुपये तीसरी तिमाही में रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 70 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, Apollo Micro S...