गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मलेशिया समझौता से मिलेनियम सिटी के ऑटोमोबाइल उद्योगों में नई उम्मीदें जगाई हैं। यह साझेदारी ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए लागत में कमी और नए बाजार के अवसर प्रदान करेगी। उद्योगों में नए ऑर्डर मिलने से रोजगार बढ़ने की संभावना जताई गई है। उद्यमियों ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में भी बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। होली त्योहार के बाद से नए काम में बढ़ोत्तरी होगी। टो सेक्टर की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की संभावना है: गुरुग्राम जिले में साढ़े चार हजार ऑटोमोबाइल उद्योग संचालित हो रहे है। जबकि 150 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां है। जो देशों में अपने सामानों का निर्यात करती है। ऑटोमोबाइल उद्यमी विनोद कुमार ने कहा कि मलेशिया समझौता से ऑटो कंपोनेंट एक्सपोर्ट के लिए कॉम्पिटिटिवनेस बेहतर होगी। साथ ही यूरोप...