हजारीबाग, मई 24 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के पलमा गांव निवासी सुखदेव महतो पिता जानकी महतो की शुक्रवार को वतन वापसी हो गई। इनके घर लौटने पर परिवार वालों में खुशी का माहौल है। लोगों ने बताया कि सुखदेव मलेशिया में लीड मास्टर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी में दो साल पहले काम करने गया था। छह माह के बाद वहां एंबेसी में रखा गया। उसको पासपोर्ट में टेक्निकल समस्या बताकर गिरफ्तार किया गया था। इस दरम्यान उसे न तो सही से खाना मिला और न ही घर परिवार वालों से बात करने की स्वतंत्रता दी गई। घर वालों को जब यह पता चला तो पिछले माह उसकी पत्नी यशोदा देवी सांसद मनीष जायसवाल से मिलकर पति को भारत वापस लाने की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को उनके वतन वापसी पर परिवार वालों में खुशी है। सुखदेव महतो ने कहा कि पांच माह से मैं काफी तकलीफ में था। घर आने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.