मथुरा, दिसम्बर 7 -- मथुरा-वृंदावन में अब एक जनवरी-2026 से नगर निगम मथुरा-वृंदावन में बिना पंजीकरण कराए किसी भी ई-रिक्शे का संचालन नहीं होगा। ई-रिक्शा के लिए वृंदावन में छह और मथुरा में 10 रूट निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक रूट के ई-रिक्शे पर अलग रंग की पहचान पट्टी होगी। यही नहीं ई-रिक्शे पर रेट लिस्ट भी चस्पा रहेगी, ताकि यात्रियों से मनमानी वसूली न की जा सके। प्रत्येक ई-रिक्शा पर एक क्यूआर कोड होगा, जिसे स्कैन करते ही ई-रिक्शा चालक व उसके मालिक के साथ तमाम जानकारी कोई भी हासिल कर सकेगा। बताते चलें कि मथुरा-वृंदावन में 20 हजार से अधिक ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था जहां बुरी तरह प्रभावित हो रही है, वहीं यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। यात्रियों की सुविधा सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.