गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मलेरिया का कीटाणु गर्भवतियों में खून बनने से रोक रहा है। इसकी वजह से गर्भवतियों के शरीर में खून नहीं बढ़ पा रहा है। एम्स की शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई है कि प्लेसेंटा और लिवर में मलेरिया के पैरासाइट छिप जा रहे हैं, जो माइक्रोस्कोपी जांच में भी पकड़ में नहीं आ रहे हैं। इस पर विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अगर गर्भवतियों का खून नहीं बढ़ रहा है तो एक बार मलेरिया के साथ पैथोलॉजी जांच जरूर कराएं। एम्स की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने एनीमिक पीड़ित गर्भवतियों की रिपोर्ट भी तैयार की है। रिपोर्ट में कई ग्रामीण गर्भवतियां ऐसी मिली हैं, जो मलेरिया की चपेट में थीं, लेकिन उनका सही तरीके से इलाज नहीं हुआ, जिसकी वजह से उनके शरीर में खून की कमी होती गई। एम्स की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.