बरेली, दिसम्बर 29 -- पुलिस चौकी के पास से गुजर रहे दोस्तों पर दबंगों ने लोहे की रॉड व धारदार हथियारों से हमला कर एक का सिर फोड़ दिया और दूसरे का हाथ तोड़ दिया। मगर पुलिस को जानकारी नहीं हुई। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। नीम की चढ़ाई निवासी विशाल कुमार का कहना है कि 26 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपने मित्र मोनू ठाकुर के साथ मलूकपुर चौकी के पास बड़ी बमनपुरी से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनके एक अन्य दोस्त टिंकू ने उन्हें रोक लिया और वे लोग बातचीत करने लगे। इसी दौरान कृष्णा उर्फ कवि रस्तोगी, अंकित रस्तोगी और शुभम रस्तोगी लोहे की रॉड व धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। बिना कुछ कहे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में मोनू ठाकुर का हाथ फ्रैक्चर हो गया है, जिसके कारण वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है। विशाल का सिर फोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.