लखनऊ, सितम्बर 19 -- मलिहाबाद, संवाददाता। 'फिट युवा, फॉर विकसित भारत के संकल्प के साथ सोमवार (22 सितम्बर) को मलिहाबाद के महमूदनगर गांव में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर आशू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़े इसके लिये विधानसभा वार खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वॉलीवाल, कबड्डी, खोखो, रस्साकसी, कुश्ती आदि खेलों में युवा अपना दमखम आजमाएंगे। विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। खेल महोत्सव में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, विधायक जयदेवी कौशल, जिलाध्यक्ष विजय मौर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.