लखनऊ, मार्च 17 -- मलिहाबाद। मलिहाबाद ब्लॉक मुख्यालय पर आठवें दिन सोमवार को महिला प्रधान और सहयोगी ग्राम पंचायत सदस्यों का धरना जारी रहा। भदेसरमऊ ग्राम पंचायत में विभिन्न विभागों की लापरवाही से चलते विकास के काम नहीं हो पा रहे हैं। भदेसरमऊ ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी मौर्य ने बताया कि विभिन्न विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते पंचायत के विकास कार्य काफी समय से रुके हुए हैं। इसकी 43 शिकायतें भेजी जा चुकी हैं। कोई समाधान नहीं किया गया है। जिसके चलते धरना देने के लिये मजूबर हैं। अब तक केवल जिला पंचायत राज अधिकारी ने संपर्क कर लंबित शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया है, लेकिन धरना जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.