लखनऊ, फरवरी 11 -- बिना पूर्व सूचना के बुधवार को जिलाधिकारी ने मलिहाबाद और माल ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान एपीओ को ढिलाई पर फटकार लगाई। साथ ही नहरों में पानी अंतिम छोर तक पहुंचे इसके लिए बीडीओ की जिम्मेदारी तय की। जिलाधिकारी विशाख जी शाम लगभग साढ़े चार बजे विकासखंड मुख्यालय माल पहुंचे। यहां उन्होंने विकास संबंधी कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने पोषण वाटिका को और सुंदर बनाने के साथ ही खाली जगह पर उपयोगी वृक्षों को लगाने का निर्देश दिया। सहायक विकास अधिकारी कृषि से बीज व कृषि संबंधी जानकारी ली। इसके बाद नहरों में टेल तक पानी पहुंचे इसकी व्यवस्था करने के लिये खंडविकास अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी। मनरेगा की फाइल में काफी समय बीत जाने के बाद भी एटीआर न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एपीओ रामयश को कारण बताओ नोटिस जारी की। रामयश ने एक दिन पूर्व...