मुरादाबाद, नवम्बर 27 -- मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत स्वच्छ सारथी समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. चारु मेहरोत्रा ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में हमारे आस-पास की गंदगी और अनावश्यक चीजों को हटाना शामिल है। इसके बाद छात्राएं छोटी-छोटी टोली में नई बस्ती लालबाग स्थित मलिन बस्ती मे जाकर घरों में जाकर लोगों को सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. सीमा गुप्ता, प्रो. एकता भाटिया, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ. शेफाली अग्रवाल, डॉ. रितु नरवाल, डॉ. प्रज्ञा मित्तल, प्रो. किरण साहू, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. अनुराधा सिंह आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...