देहरादून, अगस्त 11 -- महानगर कांग्रेस ने मलिन बस्ती न्याय यात्रा निकालकर उन्हें मालिकाना हक दिलाने की मांग की। कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हजारों घरों को बेघर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में सोमवार को मलिन बस्ती न्याय यात्रा वार्ड 75 मुकील अहमद पार्षद के कार्यालय से शुरू होकर लोहिया नगर, वार्ड 74 से होते हुए लाल पुल से सत्तुवाली घाटी द्रोणपुरी से होते हुए गांधीधाम में संपन्न हुई। डॉ गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही वो पार्टी है जो सभी वर्गों को का ख्याल रखती है और सबको साथ लेकर चलती है। कहा कि जब पूरा विपक्ष इंदिरा गांधी के खिलाफ खड़ा था तब उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए ये कहा था कि वो इंदिरा को हटाने की बात कर रहे हैं हम गरीबी हटाने की बात कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.