मेरठ, फरवरी 26 -- सर्वदलीय पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम में 15वें वित्त आयोग से मिल रहे पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। मलिन बस्तियों की अनदेखी की जा रही है। विकसित और अच्छे क्षेत्रों में काम हो रहा है। पार्षदों ने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य फजल करीम, रिजवान अंसारी, पूर्व पार्षद अब्दुल गफ्फार आदि ने नगर निगम के 12 पार्षदों के हस्ताक्षर के साथ डीएम से मुलाकात की। फजल करीम ने कहा कि 15वें वित्त आयोग मद से होने वाले विकास कार्यों में मलिन, दलित, अल्पसंख्यक बस्तियों को छोड़कर नगर निगम विकसित क्षेत्रों में निर्माण कार्य करा रहा है। किसी अन्य विभाग से जांच कराएंगे तो सच्चाई का पता चल जाएगा। उन स्थानों की सड़क बनाई जा रही है, जहां पहले से ही रास्ते बनाए गए हैं। मलिन बस्तियों, अल्पसंख्यक इलाकों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.