बिहारशरीफ, मई 16 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के मलावां मध्य विद्यालय और मुर्गियाचक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव पद के लिए चुनाव हुआ। मलावां में सावित्री देवी और मुर्गियाचक में दिव्या देवी सचिव चुनी गईं। चुनाव शांतिपूर्ण रहा और इससे स्कूलों की शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी। मलावां के प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद व मुर्गियाचक के शैलेश कुमार वर्मा ने कहा कि चयन सर्वसम्मति से हुआ। दोनों स्कूलों में मतदान प्रक्रिया पारदर्शी रही। मौके पर कारु पासवान, गायत्री देवी,रुबी देवी, पिंकी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...