नई दिल्ली, फरवरी 20 -- बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। ये फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। ऐसे में अब मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद अर्जुन ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि एक आदर्श रिश्ते के बारे में वो क्या सोचते हैं।आदर्श रिश्ते पर बोले अर्जुन कपूर अर्जुन कपूर ने हाल ही में न्यूज18 शोशा को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान अर्जुन ने बताया कि एक आदर्श रिश्ते के बारे में उनका क्या विचार है? वो मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'जो दे उसका भी भला, जो न दे उसका भी भला।' उन्होंने रिश्ते में अपनी अपेक्षाओं के बारे में बात करते हुए और एक-दूसरे की खामोशियों में सहज होने के महत...