जहानाबाद, दिसम्बर 30 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के मलहचक मोड़ के समीप मंगलवार को मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। इसमें एक मछली विक्रेता सनी कुमार शामिल है। दूसरे पक्ष के घायल युवक का नाम अमित कुमार बताया गया है। घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में नगर थाने में मामला दर्ज कराया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि मलहचक मोड़ पर एक दुकान के समीप मछली दुकान लगाने को लेकर दूसरे पक्ष के दुकानदार से विवाद हुआ था। पहले दोनों पक्ष के बीच बहस हुई और देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। तनातनी के बाद मारपीट की घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...