जहानाबाद, जून 3 -- जहानाबाद, निज संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के मलहचक मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर बाद असामाजिक तत्वों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गोलीबारी की घटना से कुछ देर के लिए आसपास के इलाकों में दहशत कायम हो गया। गोली की आवाज सुनते हैं लोग इधर-उधर भागने लगे और अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मंगलवार को अपना वर्चस्व कायम करने के लिए असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की और दहशत कायम करने के उद्देश्य गोलीबारी करते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किसने की और इसके पीछे क्या कारण है। नगर थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि...