सीवान, जुलाई 8 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने मलमलिया हत्यात्कांड की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि अपराध, चाहे कोई भी करे, उसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उस पर सख्त कार्रवाई होगी। मलमलिया में तीन लोगों की नृशंस हत्या की घटना अत्यंत निंदनीय है। विदित हो कि सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया पुल के पास शुक्रवार को कौड़िया गांव के मुन्ना सिंह, रोहित सिंह और कन्हैया सिंह की धारदार हथियार से और गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सांसद श्री रूडी ने इस संबंध में सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार व सीवान एसपी मनोज तिवारी से बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.