बागपत, फरवरी 10 -- बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 का भुगतान करना शुरू कर दिया है। मिल ने तीन दिन का 3.85 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को जारी कर दिया है। दरअसल, मलकपुर चीनी मिल ने पेराई सत्र 2024-25 का पूर्ण भुगतान कर दिया है। अब मिल ने पेराई सत्र 2025-26 का भुगतान करना भी शुरू कर दिया है। मंगलवार को चीनी मिल किसानों को तीन दिन का भुगतान जारी कर दिया। मिल के यूनिट हेड विपिन चौधरी ने बताया कि नए सत्र का 3.85 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया हैं। गन्ना मिल समिति के चेयरमैन अंकितवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी और अधिक भुगतान करने के लिए मिल पर दबाव बनाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.