बलिया, दिसम्बर 4 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश के सिहोर से पधारे संत बृजबिहारी दास महाराज ने कहा कि मानव जीवन का वास्तविक सौंदर्य मर्यादा में है और मर्यादा ही मनुष्य को देवत्व की ओर ले जाती है। डूहा विहरा मौनी बाबा आश्रम में चल रहे अद्वैत शिव शक्ति वैदिक यज्ञ एवं गीता ज्ञान यज्ञ में बुधवार की शाम प्रवचन में श्रीकृष्ण-उद्धव संवाद और गोपियों की श्रीकृष्ण विरह व्यथा का इस कदर वर्णन सुनाया कि श्रोता भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि सरयू तट की यह पावन भूमि सदैव से धर्म प्राण रही है। महाराज ने प्रवचन में बताया कि मौनी बाबा आश्रम डूहा विहरा कोई साधारण स्थान नहीं बल्कि इसी मार्ग से विश्वामित्र के साथ श्रीराम-लक्ष्मण बक्सर गए थे, जहां उन्होंने ताड़का, मारीच, सुबाहु का अंत कर मुनियों का यज्ञ निर्वघ्न सम्पन्न कराया था। उन्होंने श्रद्धालुओ...