मैनपुरी, सितम्बर 23 -- श्रीरामलीला कमेटी के तत्वाधान में आज बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की बरात निकलेगी। राम बरात को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं। बरात के मार्ग का निरीक्षण कर लिया गया। बरात में 118 मनमोहक झांकियां, रोड शो और बैंड शामिल होंगे। व्यवस्था देखने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही 150 वालंटियर नजर रखेंगे। मंगलवार को श्रीराम लीला मैदान में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने वार्ता कर प्रभु श्रीराम की बरात की जानकारी दी। कमेटी के मंत्री सुरेश चंद्र बंसल (बीनू) ने बताया कि भगवान श्रीराम की बरात शहर के किला बजरिया से आज बुधवर की शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। बरात किला बजरिया से शुरू होकर मदार दरवाजा तिराहा, लाल मठिया, मोहल्ला कटरा, रायजादा रोड, घंटाघर चौराहा, लेनगंज, सदर बाजार, बड़ा चौराहा, करहल रोड, भीमसेन मंदिर रोड हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.