नई दिल्ली, फरवरी 3 -- रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मोड़ पर आ खड़ी हुई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अपनी पिछली दोनों फिल्मों ('मर्दानी' और 'मर्दानी-2') का रिकॉर्ड तोड़ा था, लेकिन पहले 'मंडे टेस्ट' (Monday Test) में फिल्म की रफ्तार सुस्त पड़ती दिख रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चौथे दिन की कमाई के मामले में रानी मुखर्जी अपनी ही पिछली फिल्मों ('मर्दानी' और 'मर्दानी-2') से पीछे रह गई हैं।ओपनिंग डे और चौथे दिन की कमाई पहले दिन 'मर्दानी-3' ने 4 करोड़ की कमाई की थी जो 'मर्दानी 2' (3.80 करोड़) और 'मर्दानी 1' (3.40 करोड़) के मुकाबले ज्यादा थी। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 70% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन 'मर्दानी-3' ने केवल 2.15 करोड़ का कलेक्शन...