लखीमपुरखीरी, मई 10 -- शहर के मोहल्ला निर्मलनगर में गुरुवार की रात हुए विशाल हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आर्यन नाम का युवक विशाल से इसलिए रंजिश मानता था, क्योंकि उसने उसकी रिश्तेदार युवती से प्रेम विवाह किया था। प्लानिंग के तहत युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी। पकड़े गए आरोपियों के पास से आला कत्ल तमंचा बरामद हुआ है। शहर के मोहल्ला निर्मलनगर निवासी विशाल गुप्ता उर्फ गोलू की आठ मई की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने विशाल को दो गोली मारी थी। परिजनों का आरोप था कि विशाल ने प्रेमविवाह किया था। प्रेम विवाह आरोपी आर्यन की मौसी की ननद राधा से हुआ था। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर और पुलिस की जांच के बाद चार लोगों को हिरासत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.