पटना, सितम्बर 29 -- बिहार की राजधानी पटना में एक शादी शुदा महिला ने अपने लिव इन प्रेमी को दर्दनाक मौत की सजा दी। घर के सिलवट्टे से सिर कुचलकर उसे मार दिया और खुद पुलिस को फोन कर जानकारी दी। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात की है। मृतक की पहचान मुरारी कुमार के रूप में की गयी। पुलिस ने आरोपित महिला पूजा कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला मुरारी पर शादी का दबाव बना रही थी। पति को छोड़कर वह मुरारी के साथ पांच सालों से रहती थी। पहले पति से उसकी एक बेटी भी है। मुरारी कुमार सुल्तानपुर मोकामा का निवासी था और बैंगलुरु में चालक का काम करता था। वह पहले से शादी शुदा था। पूजा कुमारी मूलरूप से गौरीचक लखना खैरा गांव की रहने वाली हैं। दोनों के बीच पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुरारी लगातार शादी से इनकार कर रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.