पटना, मार्च 23 -- पटना के एक अस्पताल में जमकर बवाल हुआ है। हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि अस्पताल में 48 घंटे तक एक मृत बच्चे का इलाज किया गया और जब उसकी लाश से बदबू आने लगी तो उसे रेफर कर दिया गया। पटना के गांधी मैदान इलाके में स्थित इस अस्पताल में लोगों ने जमकर तोड़फोड़ भी की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 10 माह के मृत बच्चे की मां का आरोप है कि सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्होंने अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया था। अस्पताल में एडमिट होने के कुछ ही घंटों के बाद बच्चे की मौत हो गई थी। लेकिन अस्पताल के डॉक्टर बच्चे को जिंदा बता कर करीब 48 घंटे तक उसका इलाज करते रहे। यह भी पढ़ें- बिहार में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत; 5 जख्मी परिजन जब अपने बच्चे को लेकर दूसरे अस्पताल में गए तब उन्हें वहां बताया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.