प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज। शहर में मरने वाले जानवरों को शवदाह गृह तक ले जाने के लिए हर जोन में दो-दो ई-रिक्शा रखे जाएंगे। ई-रिक्शा जोन कार्यालय में रहेंगे। शवों के मिलने की सूचना मिलते ही ई-रिक्शा मौके पर जाएंगे और शवदाह गृह तक पहुंचाएंगे। अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव ने हर जोन कार्यालय में दो-दो ई रिक्शा रखने की जानकारी सफाई मजदूरों को दी है। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल करने वाले सफाईकर्मियों ने उनसे मरे जानवरों के निस्तारण के काम कराने का भी विरोध किया। अधिकारियों के साथ हड़ताल समाप्त करने को लेकर हुई वार्ता में इलाहाबाद नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने मरे जानवरों के निस्तारण का मुद्दा भी उठाया था। बैठक में अधिकारियों ने मरे जानवरों के निस्तारण के लिए ई रिक्शा खरीदने का आश्वासन दिया। अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.