अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या, संवाददाता। अचेतावस्था में जिला अस्पताल पहुंचे एक मरीज को इसलिए भर्ती करने से मना कर दिया गया, क्योंकि उसकी देखभाल करने वाला कोई साथ में नहीं था। मरीज को लेकर आए समाजसेवी के साथ मेडिकल स्टाफ ने भर्ती न करने की बात कहते हुए काफी देर तक बहस की। मरीज की गम्भीर हालत को देखते हुए समाजसेवी को धरने पर बैठना पड़ा। मौके पर पुलिस पहुंची, तब मरीज को अस्पताल ने भर्ती किया। घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें अस्पताल पैरामेडिकल स्टाफ कहते दिख रहे है, मरीज को लेकर दर्शननगर मेडिकल कालेज क्यों नहीं जा रहे है। इस पर फार्मासिस्ट जवाब देते है, वहां नहीं लेकर जाएंगे। इस तरह की बहस होती रही, लेकिन अस्पताल पहुंचे मरीज को त्वरित उपचार देकर उसकी जान बचाने के बारें में किसी ने नहीं सोचा। मरीज के परिजन न होने दशा म...