नई दिल्ली, फरवरी 10 -- दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) ने मरीज को बेहोश किए बिना किडनी ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी को अंजाम दिया है। अस्पताल का दावा है कि दिल्ली में पहली बार बिना जनरल एनेस्थीसिया दिए, केवल एपिड्यूरल एनेस्थीसिया के तहत किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी की गई। आईएलबीएस के एक डॉक्टर ने बताया कि 6 फरवरी को की गई सर्जरी में पूरी प्रक्रिया के दौरान मरीज जागता रहा, डॉक्टरों से बातचीत करता रहा और बिल्कुल आरामदायक महसूस करता रहा। उसे मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- GB पंत अस्पताल में स्लाइस CT स्कैनर, कैथ लैब और न्यूरो ICU जैसी 3 सुविधाएं शुरू बता दें कि आमतौर पर किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के दौरान मरीज को पूरी तरह बेहोश किया जाता है। इसके लिए जनरल एनेस्थीसिया दिया जाता है, सांस की नली डाली...