मिर्जापुर, जनवरी 30 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां स्थित पापुलर हास्पिटल में मरीज को बंधक बनाने के आरोप मामले में स्वास्थ्य विभाग ने एक्शन लिया है। सीएमओ ने हास्पिटल संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। मामले में एक मंत्री के फोन पर मरीज को छोड़ा गया था। इससे जुड़ी खबरें बुधवार की देर शाम सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां में पापुलर हास्पिटल है। 30 वर्षीय शिवनरायन बुखार और अन्य बीमारी से ग्रसित होने 26 जनवरी को हास्पिटल में भर्ती हुए। यहां डाक्टरों ने उनका उपचार शुरु किया। आरोप हैकि अस्पताल कर्मचारियों ने इलाज कराने आए मरीज को बंधक बना लिया। बुधवार को हुई इस घटना की जानकारी परिजनों ने जब एक मंत्री को दी तो उन्होंने फोन कर मरीज को छुड़वाया। उधर अस्पताल में बंधक बनाने की खबर सोशल मीडिया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.