बिजनौर, अप्रैल 11 -- एक निजी अस्पताल से मरीज को उसके घर तक पहुंचाने के लिए सरकारी एंबुलेंस के कर्मचारियों ने एक हजार की वसूली की। इस मामले की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके अलावा निजी अस्पताल से मरीज ले जाने की वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। नहटौर नगर के एक निजी अस्पताल में हल्दौर के एक गांव निवासी मरीज का कूल्हा प्रत्यारोपण हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार को सरकारी एंबुलेंस 108 के एक कर्मचारी ने पीड़ित के परिजनों से वार्ता की और हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कराई, जिसके आधार पर एंबुलेंस कर्मचारी निजी अस्पताल से मरीज को उसके घर तक छोड़ने के लिए ले गये। जिसके एवज में मरीज के परिजनों से एंबुलेंस कर्मचारी ने एक हजार की वसूली की। साथ ही भविष्य में भी मरीज को लाने ले जाने की सुविधा देने की बात बात कही गई। बताया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.