लखीसराय, मार्च 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से इलाज के लिए आने वाले मरीज के साथ सदर अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी के लिए राहत भरी खबर है। बेहतर इलाज के लिए इलाज के पूर्व बीपी, हाइट, वेट, पल्स, टेंपरेचर एवं ऑक्सीजन लेवल की जांच के लिए अब मरीज को पूरी तरह से स्वास्थ्य कर्मी पर से निर्भरता कम होगी। मरीज को सुगमता से जांच उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य कर्मी की कमी को पाटने के लिए सदर अस्पताल में ऑटोमेटिक बीपी पल्स मिजरिंग मशीन लगाया जाएगा। मशीन के सहयोग से इलाज के पूर्व शुगर को छोड़ सभी तरह का जांच एक बार में महज एक स्वास्थ्य कर्मी के सहयोग से किया जाएगा। थोड़ी सी टेक्निकल जानकारी रखने वाले मरीज स्वास्थ्य कर्मी के अनुपस्थिति में भी संबंधित मशीन से अपना जांच कर रिपोर्ट लेकर चिकित्सक से इलाज कर सकेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.