दरभंगा, दिसम्बर 29 -- डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग के आईसीयू में रविवार को 65 साल के मरीज सुरेश ठाकुर की मौत होने के बाद उनके परिजन ने जमकर हंगामा किया। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए बेंता थाने की पुलिस को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद परिजनों को शांत कराया जा सका। मृतक बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डिलाही गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वह बीपी, शुगर, हार्ट व किडनी रोग से पीड़ित थे। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जाता है कि मरीज को रविवार को सुबह 10 बजे भर्ती किया गया था। चिकित्सकों ने परिजन को उनकी गंभीर अवस्था को लेकर वस्तुस्थिति की जानकारी दे दी थी। दोपहर 1:40 बजे मरीज की मौत हो गई। इसके बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन जमकर बवाल काटने लगे। परिजनों ने मेडिसिन आईसीयू के काउंटर पर रखीं सीरिंज एव...