बलिया, जनवरी 7 -- बलिया, संवाददाता। नगर स्थित राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सालय में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज के पहल पर आरओ प्लांट लग चुका है। अब मरीज और तीमारदारों के साथ आयुर्वेद विभाग समेत अस्पताल कर्मचारियों को आसानी से शुद्धपेयजल सुलभ होगा। इसके पहले अस्पताल परिसर में लगे आर्सेनिक उगल रहे हैंडपम्प से अपनी प्यास बुझाते थे। इंदौर में दूषित पेयजल से हुई घटना के बाद क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने जनप्रतिनिधियों से लगायत जिले के आला अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे। सीडीओ ओजस्वी राज ने सकारात्मक पहल कर आरओ प्लांट लगवाने की व्यवस्था की। इसके लिए विभाग और अस्पताल के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ ही मरीजों ने सीडीओ का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि विभाग की ओर से दो साल पहले 50 लाख की लागत से अस्पताल के जर्जर ...