मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर। एमसीएच की कुछ आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा मरीज को निजी अस्पताल लेकर जाने की शिकायत बुधवार को सीएस डॉ. अजय कुमार से की गई। इसपर संज्ञान लेते हुए सीएस ने अधीक्षक को मामले की जांच के निर्देश दिए। सुरक्षा गार्ड को ऐसी आशा कार्यकर्ताओं पर नजर रखने को कहा गया। सीएस ने बताया कि शिकायत मिली थी कुछ आशा कार्यकर्ता मरीजों को बहला कर निजी अस्पताल लेकर चली जाती हैं। उन्हें चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.