कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को एनआईसी सभागार में रोगी कल्याण समिति द्वारा प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कराए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जरूरी निर्देश समिति के सदस्यों को दिये। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रोगी कल्याण समिति द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कहा कि मरीजों, उनके परिजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर शासनादेश का अनुपालन करते हुए कार्यों को कराया जाय। इस संबंध में उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.