अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या। जिला अस्पताल में मरीजों की आभा आईडी जेनरेट करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अस्पताल में आभा आईडी जेनरेट करने को लेकर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एके सिन्हा व अधीक्षक डा. विपिन वर्मा ने पंजीकरण काउंटर का निरीक्षण किया। अस्पताल के प्रबन्धक राजेन्द्र तिवारी इसके बारें में पंजीकरण काउंटर पर मौजूद आपरेटर को जानकारी दी। शनिवार को इसका व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। डा. एके सिन्हा ने बताया कि आभा आईडी जेनरेट करने के बाद मरीज का सारा डाटा डिजिटल माध्यम में उपलब्ध हो जाएगा। उसको बार-बार इलाज के लिए पंजीकरण भी नहीं कराना पड़ेगा। इसकी शुक्रवार को तैयारी की गई। आभा आईडी को लेकर शनिवार को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में बैठक बुलाई गयी है। इसको लेकर जिला अस्पताल के पंजीकरण कांउटर पर मौजूद आपरेटर को प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.