छपरा, जनवरी 7 -- छपरा ,हमारे संवाददाताl मरीजों का डाटा आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड करने में सारण सूबे में अव्वल आया है। अब राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिलेभर में सर्वजन दवा सेवन एमडीए अभियान चलाया जाएगा। सभी प्रखंडों में माइक्रो-फाइलेरिया संक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि रक्त पट संग्रहण गतिविधि के दौरान एकत्र की गई स्लाइड्स की जांच का कार्य पूरे जिले में युद्धस्तर पर जारी है। रात्रि रक्त पट संग्रहण के दौरान एकत्रित स्लाइड्स की गुणवत्ता जांच और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य सलाहकार डॉ. अनुज सिंह रावत ने निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों में संपादित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों व जिला वेक्टर रोग सलाहकार सुधीर कुमार, पिरामल के प्रोग्राम लीड चं...