नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- महाराष्ट्र के जालना में एक अज्ञात व्यक्ति ने ओबीसी कार्यकर्ता नवनाथ वाघमारे की कार में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में रविवार रात करीब 10 बजे नीलम नगर इलाके में यह घटना हुआ। यहां खड़ी कार पर एक शख्स को ज्वलनशील तरल डालकर आग लगाते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की। हालांकि, कार का केवल ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। यह भी पढ़ें- माथे पर तिलक और... गरबा से पहले आयोजकों को VHP की सलाह, भड़की कांग्रेस वाघमारे ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि यह कृत्य मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के समर्थकों ने किया, जो जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव के निवासी हैं। वाघमारे ने कदीम जालना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.