रांची, जून 6 -- रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा भ्रम का जो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, वह लोगों को गुमराह करने की एक और असफल कोशिश है। उनका वीडियो ज्ञान तथ्यहीन आरोपों का पुलिंदा है। मरांडी ने जिन सड़कों की दुर्दशा का हवाला देकर 'गिनीज बुक रिकॉर्ड' की बात कर रहे हैं, वह दरअसल उनकी पार्टी के शासनकाल की ही देन है। ये बातें झामुमो महासचिव विनोद पांडे ने कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं पथ निर्माण विभाग देख रहे हैं, क्योंकि वे इस क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना चाहते हैं। यही बात भाजपा को खटक रही है। पांडे ने कहा कि ठेकेदारी और टेंडर में जो घोटाले पहले नियम बन चुके थे, उन पर अंकुश लगाना अब भाजपा को भ्रष्टाचार लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...