गिरडीह, मार्च 13 -- पीरटांड़। मरांग बुरु बचाओ अतिक्रमण हटाओ समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को पारसनाथ मधुबन में संताल आदिवासियों ने एकजुटता दिखाई। झारखण्ड के अलावा बिहार बंगाल ओडिशा के आदिवासियों ने पारम्परिक हरवे हथियार के साथ जैन समुदाय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रैली व सभा के माध्यम से आदिवासियों ने ताकत दिखाई। इस दौरान वक्ताओं ने जैन संस्थाओं के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली। बताया जाता है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मरांग बुरु बचाओ अतिक्रमण हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पारसनाथ मधुबन में विशाल रैली निकाली गई। संताल आदिवासियों ने पारम्परिक हथियार तीर-धनुष, तलवार, फरसा के अलावा ढोल नगाड़ा मांदर बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत मधुबन फुटबाल मैदान में हजारों की संख्या में संताल आदिवासियों का जुटान हुआ। दिन के करीब दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.