घाटशिला, मार्च 20 -- मुसाबनी। झारखंड आंदोलनकारी सेनानी संघ पूर्वी सिंहभूम के सुराई बास्के की अध्यक्षता में गुरुवार को अस्पताल चौक पर मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा महापरिनिर्माण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर झारखंडी रीति रिवाज के अनुसार बिंदु सोरेन ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की मूर्ति के समीप पूजा पाठ किया, उसके बाद उपस्थित लोगों ने बारी बारी से अगरबत्ती जलाकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए फूलमाला अर्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने जयपाल सिंह मुंडा एवं डॉ बाबासाहेब भीम राव अम्बेडकर के द्वारा देश के लिए किये गए योगदान संबंधी अपना अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुराई बास्के, बिंदु सोरेन, बलराम बास्के, राज बासके, एमडी गुलाम,भीम कारूवा, प्रकाश मुखी, घासीराम बोदरा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.